मालकोट-सेरा-तेवाखर्क सड़क पर 31वें दिन भी ग्रामीणों का श्रमदान जारी रहा। सरकार की ओर से काई ध्यान न देने पर बुजुर्ग महिलाएं भी मुखर हो गई हैं। शुक्रवार को 86 वर्षीय कुंती देवी अनशन पर बैठीं। इनके समर्थन में 34 महिलाओं ने फावड़ा, कुदाल, गेती, सब्बल लेकर सड़क पर श्रमदान किया। प्रधान हेमा देवी और हुकम सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष दयाल सिंह के नेतृत्व में अब तक 200 मीटर से अधिक सड़क बनाई जा चुकी है। इस मौके पर वीरेंद्र, श्याम, नंदन, भीम, अवतार, राजेंद्र, सैन, गंगा, गोमती, कमला, कुमेरी, शांति, इंद्रा, हेेमा, कौशी, पार्वती, कलावती, सुला, जमुना, देव और भरत मौजूद थे।