कर्णप्रयाग। राइंका कर्णप्रयाग में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी/पर्यवेक्षक कर्णप्रयाग मूल्यांकन केंद्र उमेश चंद्र कैलखुरा ने बताया कि राइंका कर्णप्रयाग मूल्यांकन केंद्र में 191 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं जो कापियों का मूल्यांकन 20 अप्रैल से चार मई तक पूरा करेंगे। मास्टर ट्रेनर के रूप में आरडी तोपाल, आरएस चौहान ने सभी 191 परीक्षकों को मूल्यांकन के आवश्यक निर्देश देते हुए सावधानी से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने को कहा। इस मौके पर पर्यवेक्षक यूसी कैलखुरा, संगीता बिजल्वाण, उपनियंत्रक वीरपाल सिंह रावत और अशोक कोठियाल आदि मौजूद थे।