कर्णप्रयाग। ब्लॉक संसाधन केंद्र कर्णप्रयाग में समग्र शिक्षा शिक्षा अभियान के तहत जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय ओलंपियाड योग प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में संकुल पंनाई ने प्रथम, बिडोली ने द्वितीय और भकुंडा तथा कर्णप्रयाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय योग प्रतियोगिताओं के बालिका वर्ग में अनुष्का, बबीता, पल्लवी, अर्पिता तथा बालक वर्ग में प्रवीण, मयंक, संदीप चौहान, जीवन और मनीष का चयन हुआ है।
बीआरसी केंद्र कर्णप्रयाग में आयोजित ओलंपियाड योग प्रतियोगिता शिविर का शुभारंभ करते हुए भंकुडा की प्रधानाध्यापिका विमला नैनवाल ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं का शारीरिक विकास होता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्रणायाम, त्रिकोण आदि कई योग आसनों का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर बीआरसी बीना भंडारी, योग प्रशिक्षक शशिभूषण त्रिपाठी, वेद प्रकाश भट्ट, नरेश खंडूड़ी, भगवती प्रसाद बेंजवाल, त्रिलोक नेगी, एपी भटियाणी, सर्वेश्वर सिमल्टी, विजेंद्र कुंवर, कुलदीप सिंह रावत, सरला डिमरी और सुरेंद्र कंडवाल सहित ब्लॉक के 13 संकुलों के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।