फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट गांव के ग्रामीणों ने पिटकुल को भूमि देने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। हाट गांव में पिटकुल (पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड) के विद्युत सब स्टेशन निर्माण को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित प्रभावितों, पिटकुल अधिकारियों और जल विद्युत परियोजना अधिकारियों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। डीएम ने प्रभावितों से विकास कार्य में सहयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में पिटकुल के ईई मुकेश बड़थ्वाल ने कहा कि विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए .5 हेक्टेयर भूमि हाट गांव में चयनित की गई है। क्षेत्र में निर्माणाधीन 444 मेगावाट की विष्णुगाड-पीपलकोटी और 520 मेगावाट की तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इन परियोजनाओं के निर्माण से उत्तराखंड को 120 मेगावाट निशुल्क बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विकास के लिए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण होना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वरोजगार देने की बात भी कही। हाट गांव की प्रधान राजकुमारी गैरोला ने कहा कि विष्णुगाड परियोजना के लिए ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि ली गई है। अब ग्रामीण भूमि देने से साफ इनकार कर रहे हैं। ग्रामीण विवेकानंद हटवाल ने कहा कि विष्णुगाड परियोजना निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अपनी निजी भूमि दी। जिससे कई ग्रामीण भूमिहीन हो गए हैं। अब पिटकुल के लिए भूमि नहीं दे सकते हैं। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि विकास कार्य का विरोध ठीक नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों के साथ बैठक कर सहमति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांव में सड़क और अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस मौके पर उप प्रधान सुशीला देवी, नरेंद्र पोखरियाल, सूरज कुमार, कुसुमलता, सुनीता, सुलोचना, तारेंद्र प्रसाद जोशी, मनोज कुमार, वंशीधर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें