फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली सड़क से बर्फ हटाने में सेना की मदद लेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बर्फबारी से दस दिन से अवरुद्ध जोशीमठ-औली मोटर मार्ग को खोलने के लिए प्रशासन अब सेना का सहयोग लेगा। इसके लिए उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने सेना के अधिकारियों से वार्ता की है।
विज्ञापन

गत 24 जनवरी से रुक-रुककर हुई बारिश और बर्फबारी से जोशीमठ-औली मोटर मार्ग कवांणबेंड से आगे बर्फ जमी होने से अवरुद्ध पड़ा है, जिससे पर्यटकों को औली पहुंचने में करीब तीन किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। लोनिवि व पालिका की ओर से सड़क को जेसीबी व मजदूरों के जरिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सड़क पर अत्यधिक बर्फ जमी होने से शनिवार तक भी सड़क को सुचारु नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें