फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गौचर में तैनात हुए 80 सुरक्षा कर्मी

Mon, 05 May 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। चारधाम यात्रा के लिए गौचर में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही अर्धसैनिक बलों और पीएससी की एक प्लाटून में कुल 80 सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

गौचर नगर में यात्रा के दौरान पहली बार व्यापक सुरक्षा तंत्र चौकसी के लिए तैनात किया गया है। यहां पुलिस, आईटीबीपी और पीएसी को मिलाकर करीब 80 जवान तैनात किए गए हैं जिसमें आईटीबीपी 23वीं वाहिनी की एक प्लाटून के 25 जवान, पीएससी की एक प्लाटून के 20 जवान, बाहरी जिलों के पुलिस के 12, होमगार्ड एवं पीआरडी के 10 के अलावा 10 स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल हैं। चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह गुसाईं ने कहा कि क्षेत्र में यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले की नजर से भी सुरक्षा और चौकस की जा रही है। वहीं नगर क्षेत्र में 39 सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संवाद


वाहनों की हो सघन चेकिंग
गौचर। आईटीबीपी के समीप बनी चेक पोस्ट और पुलिस चौकी बैरियर पर सुरक्षा बलों की ओर से वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्धों के सामान आदि की तलाशी भी ली जा रही है। वाहनों की जांच के बाद ही जिले में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें