रानीखेत में हुई ताइक्वांडो की ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता में चमोली जिले के आठ छात्र-छात्राएं सफल हुए। सफल छात्र-छात्राएं आगामी वर्ष मार्च माह में रानीखेत में ही होने वाले ताइक्वांडो आर्मी ट्रायल में भी प्रतिभाग करेंगे। ताइक्वांडो के जिला कोच शुभम शाह ने बताया कि छात्रा नवीनता पंवार, सानिया गौड़, यशस्वी पुरोहित, कल्पना, कपिल बिष्ट, आयुष गौड़, सदान अंसारी और योगेश कुमार ने ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और सफल रहे। सभी छात्र-छात्राओं ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया।