बदरीनाथ धाम के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 51661 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को 1915 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए तो केदारनाथ में 1692 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका।
केदारधाम में दिनभर बादल छाए रहे। अभी तक 27294 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं।
बदरीनाथ धाम में दिनभर मौसम सुहावना बना हुआ है। बदरीनाथ धाम के कपाट 26 मई को खुले थे। 19 दिनों में देश-विदेश के 51661 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे।
वहीं माणा गांव तक जाने के लिए अभी भी आईटीबीपी कैंप के समीप सड़क पर पसरे हिमखंड से आगे यात्री वाहन नहीं जा पा रहे हैं, जिससे यात्रियों के साथ ही ग्रामीण करीब एक किमी तक पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ का कहना है कि कई तीर्थयात्री तीन-चार दिनों से बदरीनाथ धाम में ही रुके हुए हैं और यहां के मौसम का आनंद ले रहे हैं।