फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के लिए सड़कों के किनार पसीना बहा रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। गढ़वाल राइफल्स की भर्ती प्रक्रिया तीन जून से होगी। सेना भर्ती तीन को कोटद्वार और छह जून को चमोली जिले में होगी। सेना में भर्ती के लिए शहर से लेकर सुदूर गांवों के युवा इन दिनों सुबह और शाम को सड़कों के किनारे शारीरिक अभ्यास कर खूब पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

एक साल से प्रदेश में सेना भर्ती का आयोजन नहीं हुआ है। अब तीन जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसमें भारी संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। निजमूला घाटी, जोशीमठ, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, नारायणबगड़, गैरसैंण, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग और गौचर क्षेत्र के युवा इन दिनों सेना भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख की तैयारी कर रहे हैं। गोपेश्वर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह चार बजे से ही युवा दौड़ लगाने पहुंच रहे हैं। निजमूला घाटी के गाड़ी गांव के युवा अंकित गड़िया का कहना है कि सेना भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक नापजोख ही सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे देखते हुए आजकल शारीरिक फिटनेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें