फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्व वाहनों को पहुंचा रहे नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे स्थित मायापुर में असामाजिक तत्वों ने रात को खड़े वाहनों के शीशे और लॉक तोड़ दिए। पीड़ित वाहन स्वामियों ने पुलिस चौकी पीपलकोटी में इसकी लिखित तहरीर दी। वाहन स्वामी अयोध्या हटवाल, उमेश, अंकित पंत, आशीष खाली, राजकुमार सौनी, दिनेश पुरोहित और रमेश चौहान ने तहरीर में बताया कि एक सप्ताह से असामाजिक तत्व वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार रात को वाहनों के शीशे और लॉक तोड़कर वाहनों के स्टेयरिंग, टायर और अन्य उपकरण खराब कर दिए गए ।चौकी प्रभारी पूजा मेहरा ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। जल्द ही वाहनों को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें