कर्णप्रयाग। सोमवार को दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने वीसी दरवान सिंह नेगी की 136 वीं जयंती पर वॉर मेमोरियल दरबान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग की शताब्दी वर्ष की स्मारिका का विमोचन किया। स्मारिका का विमोचन करते हुए सांसद श्री बलूनी ने वीसी दरवान सिंह नेगी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वॉर मेमोरियल दरबान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग का शताब्दी वर्ष स्मारक महापुरुषों, शहीद सैनिकों, संस्थापक शिक्षकों, अभिभावकों और नौनिहालों को समर्पित है। उन्होंने जीआईसी कर्णप्रयाग में ऊर्जा संयत्र की स्थापना और लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए सांसद निधि से 20 लाख रूपये देने की घोषणा की। वॉर मेमोरियल जीआईसी कर्णप्रयाग शताब्दी वर्ष समारोह के महा सचिव भुवन नौटियाल ने सांसद अनिल बलूनी का आभार व्यक्त करते हुए स्मारिका के संपादक मंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर कर्नल डीए बर्त्वाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग सुभाष गैरोला, मोहन केडियाल, शिव प्रसाद पैन्यूली, रविदर्शश तोपाल, डा. अविनाश जोशी, डा. ताजवर पडियार, प्रेमलता नौटियाल आदि मौजूद थे।