फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदप्रयाग में चट्टान से छिटक रहे पत्थर, बाल-बाल बची सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। ऑलवेदर रोड परियोजना के कार्य से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर खतरनाक बना है। चट्टानी भाग पर बारिश के कारण हाईवे पर पत्थर छिटक रहे हैं। बृहस्पतिवार को नंदप्रयाग के समीप चट्टान से छिटक कर भारी मात्रा में पत्थर हाईवे पर आ गए, जिससे सवारियों को लेकर चमोली जा रही टाटा सूमो बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे बारिश के बीच नंदप्रयाग के समीप अचानक चट्टान से पत्थर हाईवे पर छिटक गए। हाईवे पर पत्थर आते देख मुश्किल से पांच मीटर की दूरी पर पहुंची एक टाटा सूमो के चालक ने वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक लिया और विपरित दिशा से आ रहे वाहनों को भी आवाज देकर रुकने के लिए कहा। करीब आधा घंटे बाद बारिश थमी और जेसीबी ने हाईवे से पत्थर हटाए तक वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। गौचर, कर्णप्रयाग, कालेश्वर, भकुंडा, देवलीबगड़, सोनला, नंदप्रयाग, पर्थाडीप, पुरसाड़ी, मैठाणा, बाजपुर, चमोली चाड़ा, क्षेत्रपाल, बिरही, मायापुर और गडोरा में इन दिनों हाईवे के चट्टानी भागों पर कटिंग का कार्य चल रहा है। यहां चट्टानों पर अटके पत्थर बारिश होने पर अचानक हाईवे पर गिर रहे हैं। वाहन चालक त्रिभुवन सिंह और बलवंत सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से हिल साइड का मलबा कई दिनों तक हाईवे किनारे ही रखा जा रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। इधर, एनएचआईडीसीएल के जनरल मैनेजर आरसी मिश्रा का कहना है कि अभी हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, जिन स्थानों पर हिल कटिंग कार्य चल रहा है वहां मजदूरों की तैनाती की गई है। बारिश के कारण जिन स्थानों से पत्थर छिटक रहे हैं, वहां सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें