गौचर। हंस फाउंडेशन जनरल हास्पिटल सतपुली की ओर से आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में 70 लोगों की आंखों की जांच की गई। दस लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए सतपुली अस्पताल ले जाया जाएगा। सतपुली अस्पताल तक ले जाने, लाने और खाने रहने की व्यवस्था हंस फाउंडेशन की ओर से की जाएगी। स्थानीय संस्था जनकल्याण लोक सेवा समिति के सहयोग से आयोजित शिविर में गौचर, बमोथ, सूगी, छनोली, नाग, नागडांडा, सिमली आदि क्षेत्रों के लोगों ने आंखों का परीक्षण कराया। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाएं और चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर में नेत्र चिकित्सक डाॅ. प्रशांत जुगरांण, कोऑर्डिनेटर दीपक गुसाईं, जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार आदि मौजूद थे। संवाद