फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखीं मतपेटियां, मतगणना कल

Tue, 29 Jul 2025 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सभी 431 पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं, 411 मतदान केंद्रों पर पड़े थे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार को सभी 431 पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों में सकुशल पहुंच गई हैं। सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्ट्रॉन्ग रूम में रख दिया गया है। अब 31 जुलाई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

चमोली जिले में द्वितीय चरण का मतदान दशोली, नंदानगर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी विकासखंडों में हुआ। यहां 411 मतदान केंद्रों के 431 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां भेजी गईं। सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद नजदीक के क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां देर शाम लौट आई थीं लेकिन दूरस्थ क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां मंगलवार सुबह पहुंचनी शुरू हुईं। नंदानगर ब्लॉक में कांडई-बैरासकुंड मोटर मार्ग ध्वस्त होने से कांडई और गंडासू सेक्टर की 14 पोलिंग पार्टियां फंसी रहीं। दोपहर 12 बजे तक नंदानगर और दशोली ब्लॉक को छोड़कर सभी ब्लॉकों की पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंच चुकी थीं। नंदानगर की कुल 18 और दशोली ब्लॉक की चार पोलिंग पार्टियों का इंतजार होता रहा। अपराह्न तीन बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं जिसमें नंदानगर ब्लॉक की 70, कर्णप्रयाग की 97, पोखरी की 78, गैरसैंण की 111 और दशोली ब्लॉक की 75 पोलिंग पार्टियां शामिल हैं। दूसरे चरण में चमोली जिले में 66.47 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंच गई हैं। मतपेटियों को स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अब 31 जुलाई को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें