जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के चलते ऋषि गंगा और शेषनेत्र झील पूरी तरह से बर्फ में तब्दील हो गई है। बदरीनाथ में पारा माइनस 15 तक पहुंच गया है। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक बहने वाले नाले भी पूरी तरह से जम गए हैं। बदरीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत की तलहटी से आने वाली ऋषिगंगा के पानी से ग्रीष्मकाल में बदरीनाथ धाम के लिए विद्युत उत्पादन किया जाता है, लेकिन इन दिनों यह पानी पूरी तरह से जम गया है। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ में तब्दील हो गया है। ब्यूरो