गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर और क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर ने पहले खेलते हुए निर्धारित बीस ओवर में 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीआईसी बैरागना की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 46 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में जीआईसी गोपेश्वर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 50 रन बनाए। क्राइस्ट एकेडमी की टीम ने आठ ओवर और तीन गेंद में इस आसान लक्ष्य को हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर विकेंद्र चौहान, राकेश नेगी, रोहित रावत, अनुराग गुसांई आदि मौजूद थे।