फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीन माह में जानवरों के हमले में घायल हो चुके 61 लोग

Thu, 31 Jul 2025 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत लावारिस कुत्तों और बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। अप्रैल से लेकर जुलाई माह तक जानवरों के हमले के 61 मामले सामने आ चुके हैं। रोज औसतन दो से तीन मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों ने वन विभाग और पालिका से जानवरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन




स्वास्थ्य केंद्र में तीन माह में दर्ज हुए जानवरों के हमलों के मामलों में सबसे ज्यादा कुत्तों के हमले हैं। अब तक सामने आए 61 मामलों में 50 कुत्तों के, 9 बंदरों के और दो बिल्लियों के काटने के हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मेसी अधिकारी भरत सिंह नेगी ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज इंजेक्शन हैं। कर्णप्रयाग के सीएमएस डाॅ. बीपी पुरोहित ने बताया कि सभी अस्पतालों में एंटी रैबीज और एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में रखा गया है। संवाद संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें