फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रेमचंद ने अपनी कहानियों में शोषित वर्ग की पीड़ा की उजागर

Thu, 31 Jul 2025 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर हुई विचार गोष्ठी
विज्ञापन

थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में कलम के सिपाही और कथा सम्राट प्रेमचंद की 144वीं जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। युवा कवि-लेखक और हिंदी विभाग के डाॅ. खेमकरण ‘सोमन’ ने कहा कि प्रेमचंद ने अपनी कहानियों और उपन्यासों में हमेशा ही गरीब-गरीबी, शोषितों की पीड़ा को उजागर किया है और सामाजिक विसंगतियों का चित्रण किया है।
विज्ञापन

विभाग प्रभारी डाॅ. पुष्पा रानी ने कहा कि उनकी रचनाओं में सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक चेतना देखने को मिलती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी विभाग के डाॅ. सुनील कुमार ने प्रेमचंद के जीवन प्रसंग पर प्रकाश डाला। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डाॅ. ललित जोशी ने गोदान एवं समाजशास्त्र विभाग के मोहित उप्रेती ने सोजे वतन की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डाॅ. प्रतिभा आर्य ने किया। गोष्ठी में डाॅ. शंकर राम, डाॅ. नीतू पांडे, डा़ॅ. निशा ढौंढियाल, डाॅ. सुधा राना, अनुज कुमार, रजनी नेगी आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें