कर्णप्रयाग। नगर पालिका ने बदरीनाथ हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को पालिका के कर्मचारियों ने पंचपुलिया में निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। पंचपुलिया से बदरीनाथ हाईवे पर 60 स्ट्रीट लाइटें लगनी हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस मौके पर अवर अभियंता हरीश मैठाणी, सफाई निरीक्षक नितिन सती, अंकित नेगी, विनोद बरमोला, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद