फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कर्मियों को मिले पेंशन का लाभ

Wed, 18 Dec 2024 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन

फोटो
गौचर आईटीबीपी में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मियों की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के परिसर में बुधवार को चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल से सेवानिवृत पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रवार कैंटीन की सुविधा और सेवानिवृत्त तथा सेवारत कर्मियों के लिए पेंशन लागू करने सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने कहा कि हमारे पैरामिलिट्री के जवान और अधिकारी देश रक्षा में बलिदान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण संगठन स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने संगठन की एकता पर विशेष बल देते हुए सेवानिवृत्त सैनिकों की पेंशन, कैंटीन, हेल्थ स्कीम, डिस्पेंसरी सेवा आदि के लिए संगठन की ओर से की जा रही पहल की जानकारी साझा की। इस दौरान सभी पैरामिलिट्री फोर्स के लिए पेंशन स्कीम लागू करने की मांग प्रमुखता से की गई। बैठक में आठवीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी डाॅ. गौतम कुमार पंकज, सहायक सेनानी सतीश कुमार एवं डाॅ. सिद्धिकी जावेद, एसएसबी, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ, असम राइफल सहित छह पैरामिलिट्री फोर्स के सेवानिवृत्त कर्मी और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें