फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्र के 56 लोग हुए सम्मानित

विज्ञापन
जोशीमठ में स्वर्ण जयंती महामहोत्सव के दौरान सम्मानित हुए स्थानीय लोग। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ में आयोजित स्वर्ण जयंती महा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विशिष्ट कार्य करने वाले क्षेत्र के 56 लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें शिक्षक और मेधावी छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य पद पर आसीन होने के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हाथों वृक्ष मित्र सम्मान से नवाजी जा चुकी सलना गांव की वोणा देवी को सम्मानित किया गया। वोणा देवी पूर्व में क्षेत्र में 500 से अधिक प्रसव करा चुकी हैं। वह पर्यावरण और सामाजिक कार्यों में हर समय आगे रहती हैं। इसके अलावा रम्माण नृत्य को यूनेस्को की सूची में स्थान दिलाकर विश्व धरोहर घोषित करने में विशेष भूमिका निभाने वाले सलूंड डुंग्रा के डा. कुशल सिंह भंडारी और उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया। बाइक से विश्व के सबसे ऊंचे दर्रे खारदुंग ला टॉप पर पहुंचने वाली सुचेता सती, साइकिल से माणा से कन्या कुमारी पहुंचने वाले सोमेश, आईटी क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली प्रतीक्षा कपरवाण, स्कीईंग में कई मेडल जीत चुकी वंदना पंवार के अलावा चार शिक्षकों और मेधावी छात्रत्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र हरिकृष्ण राणा को अभिमुक्तेश्वरानंद महाराज ने 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व सुबह नौ बजे शंकरा भाष्य पारायण और दोपहर को महाभोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें