फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52174 परिवारों को मिलेगा निशुल्क चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और अंत्योदय योजना से जुड़े 52174 परिवारों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल निशुल्क वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग को चावल का भंडारण भी प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

चमोली जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, अंत्योदय और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 88970 राशन कार्ड धारक हैं। खाद्य विभाग ने प्राथमिक व अंत्योदय योजना से जुड़े 52174 परिवारों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। वहीं गोदामों से निशुल्क खाद्यान्न उठाने से पहले सस्ता गल्ला विक्रेता ट्रक के भाड़े को लेकर आशंकित हैं। गल्ला विक्रेताओं का कहना है कि निशुल्क चावल लाने के लिए उन्हें भाड़े के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ेंगे। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी केएल शाह ने कहा कि जिले में प्राथमिक श्रेणी में रखे 52174 परिवारों को निशुल्क चावल दिए जाएंगे। गल्ला विक्रेताओं को बिल के आधार पर भाड़े का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें