फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबदरी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले के दूसरे दिन उमड़ी लोगों की भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी। जनपद चमोली के आदिबदरी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेले के दूसरे दिन महिला मगंल दलों की धार्मिक एवं पारंपरिक लोकगीतों तथा लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

रविवार को मेले का शुभारंभ करते हुए श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम गैरसैंण के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी ने कहा कि धार्मिक और पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य हमारी पौराणिक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में सहायक होती है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि हमारी पौराणिक सांस्कृतिक परंपराएं हमारे बुजुर्गों की विरासत है। इस दौरान महिला मगंल दल थापली के घूघूती नृत्य, महिला मगंल दल नगली ने सोमवार को नोठा मेला देखण सभी आला..., महिला मगंल दल मैतोली की भीम सिंग तू भली दिख्यन..., लोकगीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां सराहनीय रही। वहीं लोकगायक अरुण खंडूड़ी ने मातृ दिवस पर भाव पूर्ण लोकगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। जबकि मेले में महंत इंद्रेश अस्पताल की ओर से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 215 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष विजऐश नवानी, महा सचिव गैणा सिंह, नरेश बरमोला, विनीता देवी, सकुंतला बरमोला, कुंवर सिंह कठैत, लक्ष्मण सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, नंदा नेगी सहित आदिबदरी, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, खेती, मालसी, भलसों, नगली, ढमकर, चांदपुरगढ़ी आदि स्थानों के सेकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने मेले में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें