फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता ने किया सीमा क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता आशु सिंह राठौर ने चमोली जिले से लगी चीन सीमा क्षेत्र में भारत की ओर से निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे जोशीमठ से बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ के साथ मुख्य अभियंता आशु सिंह राठौर ने निर्माणाधीन जोशीमठ-मलारी-रिमखिम और माणा-माणा पास सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने मौसम सामान्य होने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ हाईवे को हेलंग से देश के अंतिम गांव माणा तक चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भूस्खलन क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में मशीनें व मैन पावर की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें