फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिले में चकनाचूर हो रहा डिजिटल इंडिया का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में दो दिनों से बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा ठप पड़ी हुई है। ऐसे में न तो युवा प्रतियोगी आवेदन फार्म ऑनलाइन भर पा रहे हैं और न ही लोगों के गोल्डन कार्ड बन पा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से ठप पड़ी सेवा शुक्रवार को भी दिनभर सुचारु नहीं हो पाई, जिससे बैंक, पोस्टऑफिस के साथ ही अन्य निजी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। इन दिनों रेलवे विभाग और चमोली जिला सहकारी बैंक में विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं। वहीं, पीजी कॉलेज गोपेश्वर में एमए द्वितीय वर्ष के प्रवेश के लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं, लेकिन संचार सेवा ठप होने से युवा परेशान हैं। वहीं, बैंक, पोस्ट ऑफिस और जीवन बीमा निगम कार्यालयों में भी काम प्रभावित हो रहा है। कनेक्टिविटी न होने पर ऊर्जा निगम के काउंटरों पर बिल भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी का कहना है कि संचार सेवा बेहतर न होने पर बैंक और पोस्ट ऑफिस में काम ठप होने से ग्रामीण बैरंग लौट रहे हैं। वहीं, पीजी कॉलेज की छात्र संघ महामंत्री दिव्या नेगी का कहना है कि यदि संचार सेवा की यही स्थिति रही तो छात्र-छात्राओं को आंदोलन करना पड़ेगा। संचार सेवा ठप होने से दूरसंचार के अधिकारियों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें