कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग से पोखरी जा रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में भरत सिंह (28) पुत्र बलवंत सिंह निवासी गैरसैंण और सुधाकर गौड़ (40) पुत्र सुरेशानंद निवासी गैरसैंण घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा से सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया। सीएचसी के चिकित्सक डा. वीपी पुरोहित ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।