फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर बाजार में स्थित पेयजल टैंक बना खतरे का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो

पेयजल टैंक से हो रहे रिसाव से बस्ती को बना खतरा
कर्णप्रयाग। अपर बाजार वार्ड के पुराने जल संस्थान कार्यालय के समीप वर्ष 1965 की दशक में बने पेयजल टैंक के जीर्णशीर्ण होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आवासीय बस्तियां खतरे की जद में हैं। पूर्व नगर पालिका सभासद राजेश जोशी ने बताया कि पुराने जल संस्थान के कार्यालय के समीप 50 केएल के निर्मित पेयजल टैंक पर दरारें पड़ने से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे सीएचसी और आवासीय भवनों को खतरा बना है। उन्होंने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से पेयजल टैंक के स्थान पर आरसीसी का नए पेयजल टैंक बनाने की मांग की थी, लेकिन विभागीय अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। उधर जल संस्थान के अवर अभियंता डीसी पुरोहित ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पुराने पेयजल टैंक के स्थान पर नए टैंक के निर्माण के लिए शासन को 10 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें