फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बना गड्ढ़ा बना खतरा, दुकान में घुसा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के पेट्रोल पंप रोड पर एटीएम के पास बना गड्ढा लंबे समय से यातायात के लिए खतरा बना है। सोमवार रात को इस गड्ढे से गुजरते हुए एक ट्रक इसमें फंसकर अनियंत्रित हो गया और दुकान से जा टकराया, जिससे दुकान की भट्टी और सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक यहां बड़े वाहनों की आवाजाही ठप रही। चालक ओर क्लीनर दोनों सुरक्षित हैं। रात होने से बड़ा हादसा होने से टल गया लेकिन दो साल से सड़क पर बने गड्ढे का स्थायी ट्रीटमेंट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीनगर से रेत लेकर आ रहा एक ट्रक गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गया और दुकान से जा टकराया। सूचना पर मौके पर पहुंची निर्भीक पुलिस ने ट्रक चालक प्रकाश और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दुकान की भट्टी और सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। व्यापारियों ने कहा कि शिकायत करने के बाद भी गड्ढे का स्थायी ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार नैथानी का कहना है कि गड्ढे पर पूर्व में लोहे की जाली लगाई गई थी, लेकिन इस पर से ट्रक गुजरने से हादसा हो गया। अब यहां पर स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें