फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अयोध्या में होगा कर्णप्रयाग की 50वीं रामलीला का मंचन

Sun, 21 Jan 2024 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सदाशिव रामलीला कमेटी के सौजन्य से इस बार की कर्णप्रयाग की 50वीं रामलीला इस वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी के दिन 14 नवंबर से अयोध्या में आयोजित की जाएगी। यहां की रामलीला को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में मंचन के लिए आमंत्रण दिया है। इसमें सदाशिव रामलीला कमेटी कर्णप्रयाग के कलाकार मंचन करेंगे। कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष भगवती डिमरी, सचिव प्रताप लूथरा, उपाध्यक्ष लखपत सगोई, कमलेश सती, अनिल डिमरी, आशीष थपलियाल और विनय पुरोहित आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें