फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ करोड़ खर्च, नहरें आज भी क्षतिग्रस्त

Sat, 28 Nov 2015 09:41 PM IST
थराली
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के तीन ब्लाकों में लघु सिंचाई विभाग (एमआई) द्वारा दस सालों में तीन सौ से अधिक नहरें बनाईं। लेकिन एक भी नहर में पानी नहीं चल रहा है। कहीं नहरें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं तो कही नहरों में घास उगी है। ऐसे में करोड़ों की लागत से बनी इन नहरों के निर्माण पर ही सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


भारत निर्माण योजना के तहत तहसील के नारायणबगड़, थराली और देवाल विकासखंडों में लघु सिंचाई उपखंड थराली द्वारा दस सालों में 330 नहरों का निर्माण किया है लेकिन एक भी नहर में पानी नहीं चल रहा है। वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक बनी इन नहरों पर भले की विभाग ने 500 करोड़ से अधिक धनराशि को व्यय किया हो लेकिन एक भी किसान को खेती के लिए पानी ये नहरें नहीं दे पा रही हैं।
पिंडर वैली अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष कालिका प्रसाद ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग की लापरवाहियों का खामियाजा काश्तकारों को भुगतना पड़ रहा है। कालिका प्रसाद ने कहा कि तीनों ब्लॉकों के ढाई सौ से अधिक गांवों में बनी ये नहरें सफेद हाथी साबित हो रही हैं। ऐसे में बिना सिंचाई के काश्तकार उन्नत खेती नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


लघु सिंचाई में थराली तहसील में बहुत सी नहरें बनी हैं और इनके बारे में कई शिकायतें भी मिली हैं। ये मेरे कार्यकाल से पहले की बनी नहरें हैं। इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- एमएस फर्स्वाण, सहायक अभियंता-लघु सिंचाई थराली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें