बदरीनाथ हाईवे पर एक पिकअप पलटने से दो लोग घायल हो गए। इससे घंटेभर तक जाम लगा रहा। चार बजेे जाम खुलने पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
शनिवार को अपराह्न तीन बजे गढ़वाल स्काउट के समीप एक पिकअप वाहन आ रहा था जो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। उसमें सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। वाहन पलटने से करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही भी रुकी रही। सांय करीब चार बजे वाहन को हाईवे से हटाया गया, तब यातायात सुचारू हो पाई।