खेल विभाग की ओर से अनुसूचित जाति की बालिकाओं को ताइक्वांडो खेल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नौ नवंबर को शुरू हुए इस प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी एसपी गौड़ ने प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्तिपत्र वितरित किए। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाट, राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण, घाट, कुंडबगड़ (घाट), डुंग्री-मैकोट, बैरागना, टगसा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी, राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा, जूनियर हाईस्कूल वेलीधार और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ की 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं को प्रशिक्षक शुभम शाह और अजीत रावत ने तकनीकी प्रशिक्षण दिया, जबकि जयवीर रावत और रश्मि बिष्ट की ओर से योगा, सांस्कृतिक क्रिया-कलाप और वाद-विवाद से संबंधित जानकारियां दी गईं।