फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पटवारी, लेखपाल की लिखित भर्ती में शामिल होंगे 4850 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आठ जनवरी को होने वाली राजस्व उपनिरीक्षक/लेखपाल की परीक्षा में 4850 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने सभी नामित नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 4850 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। घड़ी, स्मार्ट वाच, मोबाइल व गैजेट्स परीक्षा केंद्रों में वर्जित रहेंगे। इसलिए सभी कक्षों में दीवार घड़ी जरूर लगाई जाए। परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था की जाए। पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग को डाक्टरों की टीमें अलर्ट रखने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, सीओ पुलिस नताशा सिंह, मुख्य कोषाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, सीईओ कुलदीप गैरोला, सीएमएस डा. अलिंद पोखरियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें