कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण में 46 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने प्रशिक्षण लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नई शिक्षा नीति के तहत प्रशिक्षण की विभिन्न विधाएं बताई गईं। कार्यशाला में डायट के प्राचार्य आकाश सारस्वत, राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, डाॅ. कमलेश मिश्र, बाल विकास की पूजा रावत, योगेंद्र सिंह बर्त्वाल, शोभा बिष्ट व मनीषा कंडेरी आदि मौजूद थे। संवाद