मंगलवार को 441 श्रद्धालुओं ने बदरी-केदार में मत्था टेका। बदरीनाथ धाम के दर्शन को 205 यात्री पहुंचे। अब तक बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या करीब 4330 पहुंच गई है। वहीं केदारनाथ धाम में 236 श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। भक्तों ने मंदिर परिसर से ही आराध्य का ध्यान कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना मांगी। साथ ही मंदिर परिसर में नंदी महाराज का जलाभिषेक किया। उत्तराखंड देवस्थानम् बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि मंगलवार को धाम में दर्शन करने वालों में 231 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल थीं। 12 जून से अभी तक धाम में 2021 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। कानून-गो एमएल अंजवाल ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग और दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें रवाना किया गया है। मंगलवार को शासन स्तर से केदारनाथ के लिए 287 ई-पास भी जारी किए गए। संवाद