फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माणा और नीति घाटी के लिए शुरू करेंगे बस सेवा : भदौरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और एसपी चमोली यशवंत सिंह चौहान ने सीमांत क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम नीति, गमशाली, वाम्पा गांव में पहुंचीं। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में संचार सुविधा न होने, सड़क सुधारीकरण, गमशाली से नीति तक सड़क पास कराने, श्रीनगर से नीति तक बस सेवा शुरू करने और एंबुलेंस तैनात करने की मांग की। डीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में टिम्मरसैंण महादेव, माता भगवती के मंदिर हैं। माणा और नीति वैली में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए बस संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों की मांगों और शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। एसपी ने गोटिंग चेकपोस्ट पर आर्मी के मेजर से मुलाकात का सीमा क्षेत्र के हालातों की जानकारी भी ली। डीएम ने सीमांत क्षेत्र मलारी में 35 लाख की लागत से बन रहे मिनी स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नीति में पर्यटक आवास के निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें