फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 26 प्रधान सहित 429 भाजपा में शामिल

Mon, 26 Feb 2024 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


कर्णप्रयाग। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के 26 प्रधानों सहित 429 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम में संयोजक माधव प्रसाद सेमवाल और चमोली के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि भाजपा ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है उसके लिए लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने सभी को नमो एप की जानकारी दी। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में गैरसैंण के प्रधान संघ अध्यक्ष पान सिंह नेगी, कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री रमेश घंडियाली सहित विधानसभा के विभिन्न ग्राम सभाओं के 26 प्रधान सहित कुल 429 ने सदस्यता ली। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महावीर रावत, बीकेटीसी के पूर्व सदस्य अरुण मैठाणी, पंकज डिमरी, नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें