फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनने से पहले उखड़ गया डामर

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सिवाई तहसील के गौचर-बमोथ-सरमोला मोटर मार्ग का डामर कई जगहों पर उखड़ गया है। ऐसे में वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

नीरज पंत, प्रकाश, प्रीतम, सुनील, अजय, अतुल, रोबिन आदि का कहना है कि रानों, बमोथ, भट्टनगर, सरमोला, सूगी और करछूना के ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली। मार्ग पर 12 साल पहले पीएमजीएसवाई कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू किया और उसके बाद 2017 में डामरीकरण शुरू किया गया, लेकिन कार्य की गुणवत्ता घटिया होने के कारण कई जगह से उखड़ गया है। सड़क किनारे नालियों का निर्माण भी नहीं किया गया है जिससे बरसात का पानी सड़क पर फैल रहा है। पीएमजीएसवाई, पोखरी डिवीजन के जेई संदीप रावत का कहना है कि गौचर-रानों-सरमोला सड़क पर जिन स्थानों पर डामर उखड़ गया है वहां जल्द ही पैच भरने का कार्य शुरू किया जाएगा। नाली निर्माण और सपोर्टिंग दीवार भी बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें