फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने की जोशीमठ नगर को ऑलवेदर रोड से जोड़ने की पैरवी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जोशीमठ नगर को ऑलवेदर रोड से जोड़ने की पैरवी। सीएम ने इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में जोशीमठ के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की थी। इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा जिसमें ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर लंगसी से पैनी बैंड (छह किमी) तक हाईवे सुधारीकरण व चौड़ीकरण करने तथा जोशीमठ चुंगी से ओएमजी तिराहे तक हाईवे सुधारीकरण कार्य किए जाने की पैरवी की गई है। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र धार्मिक, ऐतिहासिक, पर्यटन और सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। लिहाजा जन भावना के तहत इस ऐतिहासिक नगरी को ऑल वेदर रोड परियोजना से जुड़ना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें