फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैंटाकोटी गांव के दो व्यक्तियों को भालू ने हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के कोटी गांव में भालू ने दो लोगों को हमला कर घायल कर दिया। घायलों को 108 सेवा से सीएचसी लाया गया।
जेंटा कोटी गांव के मोहन सिंह (50) पुत्र गब्बर सिंह और गौतम सिंह (40) पुत्र जयवीर सिंह जंगल से मवेशियों के लिए चारा-पत्ती लेकर घर आ रहे थे कि रास्ते में भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। अन्य ग्रामीणों के शोरगुल मचाने पर भालू भाग गया। भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सीएचसी के चिकित्सक डा. वीपी पुरोहित ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें