फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उत्कृष्ट कार्य करने पर 40 महिलाओं को किया सम्मानित

Sun, 23 Mar 2025 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


गोपेश्वर। गोयश समर्पित ट्रस्ट का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान सामाजिक, शिक्षा, संगीत, स्वास्थ्य, पर्यावरण सहित कई अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिलाओं को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका सभागार में सेवानिवृत वन दरोगा दर्शन सिंह बर्त्वाल और डॉ. भगत सिंह राणा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। गोयश समर्पित ट्रस्ट की संस्थापिका डॉ. गीता मैंदोली ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. संगीता, डॉ. भगत सिंह, ममता शाह, बालकवि कार्तिक तिवारी सहित कई कवियों ने स्वरचित कविता का पाठ भी किया। विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर दिनेश चंद्र मैंदोली, कमला बिष्ट, लक्ष्मी रावत, यशोदा देवी, आशा, विनय ठाकुर आदि मौजूद रहे। संचालन प्रेरणा सेमवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें