पोखरी (चमोली)। शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में 36 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, कृषि और आपदा प्रबंधन पर मॉडल प्रस्तुत किए। कृत्रिम बुद्धिमत्ता में जीआईसी पोखरी के आदित्य प्रथम, जीआईसी उड़ामांडा की साक्षी द्वितीय रहे। हरित ऊर्जा में जीआईसी पोगठा के शुभम प्रथम रहे।
गणित प्रतिरूपण में जीआईसी रडुवा की आरुषि प्रथम रहीं। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में शिवांगी स्कूल के दक्ष प्रथम रहे। स्वदेशी कृषि में जीआईसी सरमोला के अंश रावत प्रथम और ग्रामीण परिवर्तन में जीआईसी रडुवा की अंजली प्रथम रहीं। आपदा प्रबंधन में जीजीआईसी पोखरी की आंचल ने पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष नवीन रौदियाल और खंड शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट ने महोत्सव का शुभारंभ किया।