फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचनगंगा में पसरा हिमखंड 320 मीटर तक हटाया

Wed, 13 May 2015 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंचन गंगा में पसरा हिमखंड 320 मीटर तक काटा जा चुका है। अभी यहां दस मीटर हाईवे बर्फ में है, ऐसे में यहां बीआरओ ने हिमखंड पर ही दस मीटर हिस्से में लोहे की प्लेटें बिछाकर हाईवे से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है।
विज्ञापन


अभी भी हाईवे के दोनों ओर जमे हिमखंड से खतरा टला नहीं है। इन दिनों पड़ रही गर्मी से कंचन गंगा का हिमखंड पिघल रहा है, जिससे यहां पर वाहनों की सुचारु आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।

बीआरओ ने कंचनगंगा में बीती 21 अप्रैल से हिमखंड हटाने का कार्य शुरू किया था। जेपी और बीआरओ की छह मशीनें यहां हिमखंड काटने में लगी हुई थीं।

जब हिमखंड के नीचे सड़क का कहीं पता नहीं चला तो तीर्थयात्रा शुरू होने से एक दिन पूर्व 25 अप्रैल को बीआरओ ने यहां हिमखंड के ऊपर से ही लोहे की प्लेटें बिछाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी थी।
विज्ञापन


अब 17वें दिन बृहस्पतिवार को देर शाम बीआरओ ने कंचनगंगा में 320 मीटर हिस्से से हिमखंड काटकर यहां वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर रूपज्योति दास का कहना है कि 17 दिनों में कंचन गंगा में करीब 90 फीट हिमखंड काटा गया है, जबकि हाईवे पर करीब दस मीटर हिस्से में सड़क का पता नहीं है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि हिमखंड टूटने पर यहां दिक्कतें हो सकती हैं। इससे निपटने के लिए यहां एक डोजर और पांच मजदूर तैैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें