कर्णप्रयाग। सिमली-कर्णप्रयाग मार्ग पर सुभाषनगर के पास डाट पुल के किनारे रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को खतरा बना हुआ है। लोगों ने सुरक्षा के लिए यहां जल्द रेलिंग लगाने की मांग की। विनोद डिमरी, गिरीश पुरोहित, मदन पुरोहित, दुर्गेश भट्ट आदि ने कहा कि पुल से वाहनों और आम लोग गुजरते हैं। साथ ही स्कूली बच्चों को आने-जाने के दौरान यहां से गिरने काय खतरा बना रहता है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।