गैरसैंण। तहसील के मालसी, गरीबनगर, खेती, रंडोली आदि गांवों में ओलावृष्टि से ग्रामीणों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लोगों ने प्रशासन से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। त्रिलोक सिंह, वीरेंद्र प्रभु, संत सिंह, बलवंत सिंह आदि ने मुआवजे की मांग के लिए एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की आजीविका का साधन खेतीबाड़ी है और ओलावृष्टि से उनकी गेहूं, जौ, आलू की फसल के अलावा फलों के पौधों को भारी नुकसान हुआ है। फसलों को नुकसान होने से अब आजीविका का संकट हो गया है। ग्रामीणों ने नष्ट फसलों का आंकलन कर उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग की।