कर्णप्रयाग। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने ग्राम पंचायत थापली के प्राथमिक विद्यालय नौली के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। विधायक एसएस नेगी ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौली के नवनिर्मित भवन के निर्माण से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सुविधाएं मिलेंगी। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमन प्रसाद डिमरी, राकेश रतूड़ी, विनोद थपलियाल, झगड़ सिंह, महावीर सिंह कनवासी, प्रधानाध्यापिका बीना डिमरी आदि मौजूद थे।