फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। मींगगदेरा-गड़नी मोटर मार्ग से स्वीकृत नागोली-माल-अंगोठ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने 19 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह रावत और ग्राम प्रधान बचन सिंह नेगी के नेतृत्व में एसडीएम थराली को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि थराली की ओर से नागोली-माल-अंगोठ मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों की निविदाएं 10 माह पूर्व हो गई हैं, लेकिन कार्यदायी विभाग की ओर से निर्माण कार्यों में बरती जा रही शिथिलता से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने कहा यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण 19 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में हंसराम गौड़, कुंदन सिंह, खिलाफ सिंह, पूरन सिंह, नरेंद्र सिंह, हरक सिंह कठैत और नारायण सिंह नेगी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें