फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 30 उद्यमियों का होगा चयन

Fri, 30 Oct 2026 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कर्णप्रयाग। उत्तराखंड ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) ने सीएमटीसी सोनला में ‘भुली’ कार्यक्रम के तहत 24 उद्यमियों के व्यवसायों का भौतिक सत्यापन किया गया। यह प्रक्रिया भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के सहयोग से आयोजित की गई। इसका उद्देश्य उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। चयनित उद्यमियों को चैलेंज फंड के माध्यम से अधिकतम 15 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा। औसतन चार लाख रुपये तक शून्य ब्याज ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। सभी चरणों के सत्यापन के बाद प्रदेशभर से कुल 30 उद्यमियों का अंतिम चयन किया जाएगा। इस दौरान यूएसआरएलएम के स्टेट एसपीएम रोहित फर्त्याल और आईआईएम काशीपुर के गिरधर बिष्ट, डीटीई चमोली विजय प्रसाद, एमयूवाई प्रबंधक गिरीश मिश्रा, बीएमएम मोहन नेगी, देवेश उनियाल और नीरज नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद


माठा गांव के लिए 2.65 किमी का प्रारंभिक सर्वे हुआ
कर्णप्रयाग। लोनिवि विभाग की ओर से गौचर-सिदोली मार्ग से माठा गांव के लिए 2.65 किमी सड़क के लिए सर्वे कार्य किया गया। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग पर प्रारंभिक सर्वे के दौरान करीब तीन पुलिया आ रही हैं जबकि ओब्यागवाड़ और माठा के ग्रामीणों के साथ बैठक कर अनापत्तिपत्र लिया गया। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद अब फाइल को आकलन के लिए भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



लक्ष्मण सिंह रावत को मिला हरिवंश सम्मान
नारायणबगड़। चमोली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत को हाल ही में राज्य स्तरीय हरिवंश सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और जनहित कार्यों के लिए दिया गया। देहरादून में मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट ने अखिल भारतीय हरिवंश सम्मान समारोह आयोजित किया। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष योगिता जोशी, सचिव चंद्रवीर गायत्री और संरक्षिका कमला देवी ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से समाज सेवा, साहित्य, कला, पत्रकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और लोकसंस्कृति के क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मान मिला। लक्ष्मण सिंह रावत को अखिल भारतीय हरिवंश सम्मान मिलने पर ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, गिरीश कंडवाल, हरेंद्र बुटोला, नरेंद्र सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह नेगी और प्रवींद्र नेगी आदि ने उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें