फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी में 29, कोटद्वार में 22 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को टिहरी जिले में 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में कोरोना के 245 एक्टिव केस रह गए हैं। सभी पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटरों में आइसोलेट किया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बृहस्पतिवार को नई टिहरी और बौराड़ी बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ में एक व्यापारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर व्यापार मंडल ने शुक्रवार (आज) बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में सर्वाधिक 24 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि थौलधार ब्लॉक में चार और प्रतापनगर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी लोग स्थानीय हैं। अभी 4135 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं नई टिहरी और बौराड़ी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। सुबह से लेकर शाम तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। नगर पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण, सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में नई टिहरी और बौराड़ी बाजार को सैनिटाइज करवाया।
वहीं कोटद्वार में दो पुलिस कर्मी समेत 22 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि। इनमें से अधिकतर की कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है। सीएमओ पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में 7 महिलाएं और 15 पुरुष संक्रमित मिले। इसमें कोतवाली के दो पुलिस कर्मी, पीएचसी दुगड्डा के तीन स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को कोटद्वार बेस अस्पताल और कोविड केयर सेंटर कौड़िया में भर्ती कर दिया है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

डाडामंडी बाजार बंद और पीएचसी जयहरीखाल सील
लैंसडौन। लैंसडौन तहसील के ग्राम मटियाली में नेपाली मूल के एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले। प्रशासन ने संक्रमित सहित परिवार के सभी सदस्यों को आइसोलेट कर दिया है। राजस्व निरीक्षक रमेश रावत बताया कि उपजिलाधिकारी लैंसडौन के निर्देश पर डाडामंडी बाजार को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। उधर, बुधवार को हरियाणा के करनाल से बंदी बनाए गए वांछित अपराधी के संक्रमित मिलने पर उसे गिरफ्तार कर करनाल से लैंसडौन लाने वाले गूमखाल के चौकी प्रभारी और तीन कांस्टेबलों को चार दिन के लिए होम क्वारंटीन किया है। अपराधी की मेडिकल जांच करने वाले अस्पताल राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया है।
चमोली में एक और कीर्तिनगर में दो पॉजिटिव मिले
गोपेश्वर/श्रीनगर। चमोली जिले में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। यह व्यक्ति पहले से ही संस्थागत क्वारंटीन था। सीएमओ डा. जीएस राणा ने बताया कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 364 हो गई है। हालांकि इसमें से 243 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं श्रीनगर के कीर्तिनगर में दो करोना पॉजिटिव मामले आए। एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने बताया कि मजदूरी करने उत्तराखंड आए दोनों मजदूरों को संस्थागत क्वारंटीन किया था। श्रीनगर में बृहस्पतिवार को कोई मामला नहीं आया। हालांकि अभी 700 लोगों की रिपोर्ट आनी है। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें