फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली के 250 गांवों को अनियमित बिजली से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के करीब 250 गांवों को बिजली की अनियमित सप्लाई से छुटकारा मिल जाएगा। ऊर्जा निगम ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है। पीपलकोटी के पाखी में 33 केवी का पावर हाउस स्थापित किया जा रहा है। इससे जोशीमठ के ग्रामीण क्षेत्र और पीपलकोटी के करीब 70 गांवों में बिजली की सुचारु सप्लाई हो सकेगी। साथ ही पांच जगहों के फीडर अलग-अलग होंगे ताकि किसी भी क्षेत्र में लाइन पर फॉल्ट आने पर संबंधित क्षेत्र की ही बिजली सप्लाई बाधित होगी।
विज्ञापन

चमोली जिले में एक ही लाइन से सभी जगहों के लिए बिजली सप्लाई होती है, जिससे बारिश और बर्फबारी होने पर बार-बार बिजली सप्लाई ठप पड़ जाती है। अब ऊर्जा निगम ने बिजली लाइनों के फीडर में बदलाव करने का निर्णय लिया है। मंडल घाटी, निजमूला घाटी, पीपलकोटी, सैकोट और बछेर क्षेत्र में 11-11 केवी के फीडर अलग-अलग स्थापित किए जाएंगे। अलग पैनल और केबिल बिछाई जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों में पांच एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। अभी तक पीपलकोटी से निजमूला घाटी, स्यूंण-बैमरु से डुमक कलगोठ के गांवों के लिए एक ही लाइन थी। अब पीपलकोटी, स्यूंण बैमरु व डुमक की लाइन से निजमूला घाटी की लाइन अलग हो जाएगी। पाखी में 33 केवी का सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिससे जोशीमठ में बर्फबारी और भारी बारिश में भी क्षेत्र में बिजली सप्लाई सुचारु रहेगी।
कोट
दशोली और जोशीमठ क्षेत्र के गांवों में बिजली लाइन पुरानी और अधिक लंबाई वाली है, जिससे बार-बार सप्लाई बाधित हो रही है। अब बिजली लाइन पर फीडर अलग-अलग किए जा रहे हैं। - कैलाश कुमार, ईई, ऊर्जा निगम, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें